Tuesday, March 29, 2011

क्यों आते हैं सपने ?


रोज़मर्रा की ​ज़िंदगी में हमारी कुछ इच्छाएं अधूरी रह जाती हैं। यही इच्छाएं हमें अक्सर सपने के रूप में ​दिखती हैं। सूरज उगने से कुछ पहले अर्थात ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपने का फल 10 ​दिनों में सामने आ जाता है। रात के पहले पहर में देखे गए सपने का फल एक साल बाद, दूसरे पहर में देखे सपने का फल 6 महीने बाद, तीसरे पहर में देखे सपने का फल 3 महीने बाद और आ​खिरी पहर के सपने का फल एक महीने में सामने आता है। ​दिन के सपनों पर ध्यान न दें।
अच्छा सपना देखने के बाद सोने की बजाय भजन, ​चिंतन में समय ​बिताएं और सपना ​किसी को न बताएं। और अगर बुरा सपना देखें ‌‌‌तो ​फिर सो जाएं। सुबह उठते ही बुरा सपना ​किसी को जरूर बताएं। तब भी मन परेशान हो तो गायत्री जाप, स्नान-दान-अनुष्ठान करें।